Breaking News : डिंडौरी में SDM की सख्त कार्रवाई ! बिना परमिट और बकाया टैक्स के दो बसें जब्त, कुल ₹2,06,740 बकाया टैक्स वसूला….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

डिंडौरी । एसडीएम डिण्डौरी के निर्देशन में परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से यात्री वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। कार्यवाही के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्ती से कार्यवाही की गई।

जांच के दौरान बिना परमिट एवं बकाया टैक्स के साथ संचालित हो रही बस वाहन क्रमांक सीजी 14 पी 0129, वाहन मालिक धनंजय तिवारी का कुल 1,72,268 रुपए टैक्स बकाया पाया गया। इसी प्रकार वाहन क्रमांक एमपी 52 पी 0112, वाहन मालिक श्री आकाश केशवानी का 34,472 रुपए टैक्स बकाया पाया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने एवं बिना वैध परमिट के संचालन के कारण दोनों वाहनों को जब्त कर थाना कोतवाली में खड़ा कराया गया है।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्री सुरक्षा एवं नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। वाहन संचालकों से अपील की गई है कि वे अपने समस्त दस्तावेज पूर्ण रखें एवं नियमानुसार ही वाहनों का संचालन करें, अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, तहसीलदार रामप्रसाद मार्को, नायब तहसीलदार शशांक शेण्डे, आरटीओ अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *