politics news : समनापुर-बम्हनी में भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण: क्या है इसके पीछे की बड़ी रणनीति..?

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। विकासखंड समनापुर के समनापुर और बम्हनी मंडलों में भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। यह दो दिवसीय महाअभियान 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 02 अप्रैल 2026 तक चलेगा।

 

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, जिला महामंत्री सुधीरदत्त तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जयसिंह राजपूत, समनापुर मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह राजपूत, और बम्हनी मंडल अध्यक्ष माधव सिंह तेकाम कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

 

प्रशिक्षण के दौरान संगठन की नीतियों, कार्यपद्धति और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने पूरे क्षेत्र में संगठनात्मक उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *