Teacher Salary Alert : Mp शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला ! ‘हमारे शिक्षक ऐप’ पर उपस्थिति दर्ज न करने वालों के वेतन पर रोक….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

मध्यप्रदेश के मुरैना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि जिले के सभी शिक्षकों का वेतन अब “हमारे शिक्षक ऐप” पर उपस्थिति दर्ज करने के आधार पर ही जारी किया जाएगा। 15 दिसंबर 2025 तक उपस्थिति नहीं दर्ज करने वाले शिक्षकों के वेतन रोक दिए गए थे, लेकिन अब जिन्होंने ऐप पर पूर्ण रूप से उपस्थिति दर्ज कराई है, उनका वेतन आहरित किया जाएगा।

 

जिला शिक्षा अधिकारी बी.एस. ईदौलिया ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, संकुल प्राचार्यों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे उपस्थिति नहीं दर्ज कराने वाले शिक्षकों के वेतन आहरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। यदि किसी शिक्षक का वेतन समय पर आहरित नहीं होता है, तो इसका पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित अधिकारी का होगा।

 

 

आदेश में कहा गया है कि 01 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक जिन शिक्षकों ने एक भी दिन की उपस्थिति दर्ज नहीं की थी, उनके वेतन रोक पर रखे गए थे। वर्तमान में जिन्होंने पूरे महीने की उपस्थिति दर्ज कराई है, उनका वेतन तत्काल जारी किया जाएगा। वहीं, जो शिक्षक अब तक उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं, उनके वेतन पर रोक यथावत रहेगी। जिला  शिक्षा अधिकारी ने यह भी कहा कि सभी प्राचार्य और आहरण संवितरण अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उपस्थिति और वेतन संबंधी सभी कार्रवाई तुरंत और सही तरीके से की जाए। आदेश का पालन सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। देखें आदेश….

सोर्स:—कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, मुरैना

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *