Office Attendance Issue : औचक निरीक्षण में खुली पोल: 55 में से 28 कर्मचारी नदारद, नोटिस जारी…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में प्रशासनिक कार्यों में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई शाखाओं में कर्मचारियों की अनुपस्थिति पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने राहत शाखा, वित्त शाखा, नजूल एवं भू-अभिलेख शाखा, कोषालय, खाद्य विभाग, खनिज विभाग तथा पंजीयक कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी का मिलान करते हुए कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति की जांच की। जांच में सामने आया कि कुल 55 कर्मचारियों में से 28 कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस स्थिति को अपर कलेक्टर ने गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता करार दिया।

अपर कलेक्टर सिंह ने संबंधित शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उपस्थिति पंजी का नियमित संधारण किया जाए और कर्मचारियों की उपस्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *