भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मध्यप्रदेश में संगठनात्मक विस्तार के तहत 36 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार जमना सेन, प्रकाश राठौर, संजय यादव, रणजीत सिंह सोंधिया, सुरजीत सिंह चौहान, उदय प्रताप सिंह, राम पटेल और सुरेन्द्र यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रविन्द्र लोधी और नरेन्द्र राठौर को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं अतीत पवार, अनिल मण्डावरा, बलवंत भाटी, अनुप कुशवाह, राजेश चौहान, जंडेल सिंह गुर्जर, बबलू गोड़ और मोहित वर्मा को मंत्री पद दिया गया है। इसके अलावा धीरज पाटीदार को कोषाध्यक्ष तथा शक्ति लक्षकार को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संतोष पाटिल को नीति एवं शोध प्रभारी, रविन्द्र किरार एवं राधेश्याम पचवारिया को सह प्रभारी बनाया गया है। मीडिया, आईटी सेल, प्रशिक्षण, कार्यालय और शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न विभागों में भी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है। देखें पूरी लिस्ट…



