Breaking News : दर्दनाक हादसा— ऑटो पलटा, लगी आग… तीन लोग गंभीर घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बालपुर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने कुछ ही पलों में खुशियों के माहौल को चीख-पुकार में बदल दिया। वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और देखते ही देखते उसमें आग भड़क उठी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही ऑटो गांव के प्रवेश द्वार के पास पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। पलटते ही ऑटो में आग लग गई और धुएं का घना गुबार आसमान में छा गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हर तरफ चीख-पुकार और भय का माहौल बन गया।

 

ऑटो में सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आग की लपटें बढ़ती जा रही थीं, लेकिन तभी गांव के लोगों ने हिम्मत दिखाई। बिना अपनी जान की परवाह किए ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और किसी तरह घायलों को बाहर निकाल लिया।

 

ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, वरना आग और विकराल रूप ले सकती थी। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और हालात का जायजा लिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *