डिंडौरी। जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जारी सूची के अनुसार जिले के कुल 80 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है, जिससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य हर्षप्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगी। सभी चयनित छात्रों के अभिभावकों को सूचना भेजी जा चुकी है, ताकि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकें।
प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि यह चयन सूची प्रावधिक (प्रोविजनल) है। अंतिम प्रवेश दस्तावेजों के सत्यापन एवं पात्रता की शर्तों की पूर्ति के बाद ही सुनिश्चित किया जाएगा। अभिभावकों को जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
ज्ञात हो कि नवोदय विद्यालय देशभर में ग्रामीण प्रतिभाओं को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किए जाते हैं। हर वर्ष आयोजित प्रवेश परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल होते हैं, जिनमें से मेधावी छात्रों का चयन किया जाता है। आदिवासी बाहुल्य डिंडौरी जिले के 80 विद्यार्थियों का चयन होना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जो ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।
— चयनित प्रमुख विद्यार्थियों के नाम
गुनगुन, चेतना साहू, दीपांशु साहू, संयोग झरिया, कृष्ण कुमार यादव, अर्पिता बघेल, आरव साहू, शिखर राज हरदहा, भानु प्रभा साहू, अमायरा पटेल, गौरव झरिया, आदित्य राज, भावना झारिया, दिकेश, भानुनंद कुमार कुशराम, रेवांशी अर्मो, अथर्व परस्ते, संजना, नीलिमा परस्ते, राजनंदनी मरावी, माहिरा खान, दृष्टि साहू, उत्कर्ष नागेश, द्रोपती नायक, गौरव कुमार मरकाम, नैतिक, कीर्ति झारिया, नियति बघेल, दीपाली मानिकपुरी, मीनाक्षी गौतम, देवांशू ठाकुर, लक्की, दीपराज परस्ते, जय नारायण झरिया, हरिओम, शिवांश साहू, पार्थ नंदा, वरुण रजक, राजकुमार, हेमंत ठाकुर, लोकेश, आदर्श साहू, सोम साहू, शिव कुमार साहू, आदित्य मानिकपुरी, मिनाक्षी साहू, सोमया बर्मन, रौनक सेलोकर, सृष्टि साहू, आंशिक काछी, प्रियंश सुरजे, विनीत कुमार नागेश्वर, उमेश, देवेश झरिया, प्राची झरिया, रणजीत कुमार झरिया, देवांशु झरिया, लक्ष्य कुमार झरिया, युधिष्ठिर झरिया, संतोष कुमार मरावी, दिगंबर वयाम, देवांश कुमार परस्ते, ब्रिस्टी बामनसी, रोशन मरावी, सतीश, पारिधि घोरमारे, खिलेश मरावी, आयुष उइके, दामिनी धुर्वे, बसंत कुमार, मेला बाई, आराध्या मरावी, इमावली, प्रियांका, अभिलाषा पंद्राम, सरिता वालरे, उमंग सिंह टेकाम, चित्रा, भाव्या लोचन मरावी एवं हर्षित पन्द्राम शामिल हैं।




