Employee Protest News : डिंडौरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा डिंडौरी द्वारा अखिल भारतीय राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, दिल्ली के आवाह्न पर मंगलवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

 

 

संघ को प्राप्त निर्देशानुसार देशभर के 807 जिलों में प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के नाम कलेक्टरों के माध्यम से ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम तय किया गया था। इसी क्रम में डिंडौरी जिले में भी चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण के तहत कर्मचारियों ने अपनी आवाज बुलंद की।

 

 

कार्यक्रम के तहत दोपहर 1:30 बजे जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चंदेल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने तहसीलदार मार्को को 10 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मांगें न्यायसंगत हैं और लंबे समय से लंबित हैं, जिनके निराकरण के लिए यह आंदोलन शुरू किया गया है।

 

 

इस दौरान संभागीय सचिव मिहीलाल धुर्वे, जिला सचिव अशोक यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रुकमणी पटेल, जिला उपाध्यक्ष विजय मरावी, करंजिया ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष तेजना ब्यौहार, मीडिया प्रभारी मंयक उद्देसिया, अंशकालीन कर्मचारी अध्यक्ष ललित दुबे सहित बड़ी संख्या में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद रहे। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *