LPG Booking : डिंडौरी में कलेक्टर का आदेश: अब 25 दिन बाद भी आसानी से मिलेगी घरेलू एलपीजी, समय पर बुकिंग सुनिश्चित…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी में घरेलू एलपीजी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

डिंडौरी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में जिले की सभी गैस एजेंसियों के संचालक और प्रबंधक, जिला नोडल अधिकारी उज्ज्वला योजना और सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।बै ठक में जिले की 10 गैस एजेंसियों में घरेलू एलपीजी स्टॉक की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और उपभोक्ताओं को 25 दिन बाद बुकिंग कराने पर भी आसानी से गैस उपलब्ध कराई जाए।

 

 

इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि समय पर ऑयल कंपनियों को इंडेंट भेजकर गैस आपूर्ति में कोई बाधा न आए। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित सेल्स अधिकारी से संपर्क कर त्वरित निराकरण कराया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि वाणिज्यिक उपभोक्ताओं जैसे होटल, मॉल, औद्योगिक इकाइयों और फैक्ट्रियों को केवल कमर्शियल एलपीजी की ही आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।

 

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर आगामी तीन दिनों में ई-केवाईसी एवं एसवी जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला नोडल अधिकारी एवं सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी इस कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे और गैस एजेंसीवार सेचुरेशन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे।

 

 

कलेक्टर ने पेट्रोल और डीजल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी सभी सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में संचालित गैस एजेंसियों, पेट्रोल पम्पों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। किसी भी अनियमितता पाए जाने पर Essential Commodities Act, 1955 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जि ले में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति और आम जनता को सुलभता से उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *