Revenue Officer FIR : EOW का बड़ा खुलासा ! बिल्डर और राजस्व अधिकारियों पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

EOW ने नरसिंहपुर में बिल्डर और राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से हुए करोड़ों रुपये के राजस्व घोटाले का किया पर्दाफाश FIR दर्ज कर जांच शुरू

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में EOW जबलपुर ने नरसिंहपुर जिले में शासन को लाखों रुपये की हानि पहुँचाने वाले बिल्डर और राजस्व अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में विश्व प्रताप सिंह राजपूत, हल्का पटवारी, अरूण तिवारी, तत्कालीन राजस्व निरीक्षक, और सुभाष त्यागी, डायरेक्टर मेसर्स कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी समेत अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है।

जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्य

 

कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी ने ग्राम बंधी, एन.एच. 12 जबलपुर-भोपाल रोड में किसानों की भूमि को लीज पर लेकर व्यावसायिक उपयोग किया। पटवारी और राजस्व निरीक्षक ने पोर्टल पर वास्तविक भूमि से कम भूमि दर्ज की, जिससे शासन को लगभग 9 लाख रुपये का नुकसान हुआ। लीज एग्रीमेंट में स्टाम्प शुल्क का भुगतान कम किया गया, लगभग 50,000 रुपये का चूना सामने आया। अधिकारियों ने बिना निरीक्षण और वैध दस्तावेज के गलत गणना पत्रक तैयार कर कंपनी को अनुचित लाभ पहुँचाया। इस जांच के दौरान 28 मार्च 2018 से 21 जनवरी 2022 तक की घटनाओं की पूरी जाँच की गई। EOW ने आरोपी बिल्डर और अधिकारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

FIR विवरण

अपराध क्रमांक: /2026

स्थान: ग्राम बंधी, तहसील व जिला नरसिंहपुर

आरोपी: विश्व प्रताप सिंह राजपूत, हल्का पटवारी; अरूण तिवारी, तत्कालीन राजस्व निरीक्षक; सुभाष त्यागी, डायरेक्टर मेसर्स कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी और अन्य। देखें प्रेस नोट..

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *