Dindori News : मनरेगा सोशल ऑडिट की जनसुनवाई में खुलीं अनियमितताएं, सचिव-रोजगार सहायकों को राशि जमा करने के निर्देश…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

 

पंचायतों में मनरेगा गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, जनसुनवाई में दिए कड़े आदेश

 

डिंडौरी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण की विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई जनपद पंचायत अमरपुर में आयोजित की गई। कलेक्टर जिला डिण्डौरी के पत्र क्रमांक 668 दिनांक 09 मार्च 2026 के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखण्डों में 10 मार्च से 18 मार्च 2026 तक कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की निगरानी में जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।

 

इसी क्रम में 11 मार्च 2026 को जनपद पंचायत अमरपुर में आयोजित जनसुनवाई में वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25, 2025-26 तथा पूर्व वर्षों के सोशल ऑडिट में सामने आए मुद्दों की समीक्षा की गई। गठित समिति द्वारा ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट ग्रामसभा से प्राप्त वित्तीय अनियमितता, वित्तीय विचलन एवं प्रक्रिया उल्लंघन से जुड़े मामलों पर सुनवाई करते हुए संबंधित सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को अनियमितता की राशि शासन के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही वित्तीय विचलन और प्रक्रिया उल्लंघन से जुड़े मामलों पर तत्काल जवाब प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में विकासखण्ड स्तरीय समिति के सदस्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार नारनौरे, सहायक यंत्री प्रियंका मॉर्डन मरावी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार उइके, सहायक लेखाधिकारी नरेन्द्र ठाकुर, जिला समन्वयक सोशल ऑडिट कृष्णकांत दुबे, विकासखण्ड समन्वयक हनीश मरावी सहित ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं सामाजिक एनीमेटर रीता उइके, राहुल मरावी, मनीष गायकवाड़ और सोमवती पूषाम उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *