Dindori News : ग्राम बानो में पेयजल संकट गहराया, पाइपलाइन बिछने के बाद भी शुरू नहीं हुई नल-जल योजना…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

पाइपलाइन बिछाने के बाद रुका काम, टंकी और कनेक्शन नहीं होने से ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

 

डिंडौरी। गर्मी की शुरुआत होते ही जनपद पंचायत अमरपुर की ग्राम पंचायत कोको के अंतर्गत आने वाले ग्राम बानो के लोगों की प्यास फिर से बढ़ने लगी है। गांव में हर साल मार्च का महीना आते ही कुएं और हैंडपंप सूख जाते हैं और ग्रामीणों को पानी की एक-एक बूंद के लिए जूझना पड़ता है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटकना पड़ता है, लेकिन फिर भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता।

 

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की नल-जल योजना से उन्हें बड़ी उम्मीद थी। गांव में पाइपलाइन भी बिछा दी गई, जिससे लोगों को लगा कि अब उनके घरों तक पानी पहुंचेगा और वर्षों पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन उम्मीदें अधूरी रह गईं। पाइपलाइन डालने के बाद बोर खनन, पानी की टंकी निर्माण और घरों में कनेक्शन का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर गुहार लगाई है कि संबंधित विभाग को निर्देश देकर अधूरा काम जल्द पूरा कराया जाए। उनका कहना है कि अगर नल-जल योजना जल्द शुरू हो जाए तो गांव के लोगों को हर साल झेलनी पड़ने वाली पानी की परेशानी से राहत मिल सकती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *