— डिजिटल मोर्चे पर भाजपा का बड़ा फैसला, 13 संभागों में नई जिम्मेदारियां
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश सोशल मीडिया विभाग में संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश स्तर पर 13 संभागों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। यह घोषणा सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी ने की है।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं और सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
आदेश में उज्जैन संभाग का प्रभारी आशुतोष राठौर और सह-प्रभारी अभी जाट को बनाया गया है। वहीं छिंदवाड़ा संभाग का प्रभारी आदित्य शर्मा को नियुक्त किया गया है। जबलपुर संभाग का प्रभारी अमन शर्मा और सह-प्रभारी अर्पण मैद बनाए गए हैं।
सागर संभाग में अंशुल सिंह परिहार को प्रभारी तथा प्रतीक सराठे को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। ग्वालियर संभाग में विवेक शर्मा को प्रभारी और आदित्य पवैया को सह-प्रभारी बनाया गया है। चंबल संभाग में आयुष सुरेश शर्मा को प्रभारी और मोनू नरवारिया को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। रीवा संभाग में राजीव सिंह प्रभारी और जितेंद्र तिवारी सह-प्रभारी बनाए गए हैं।
शहडोल संभाग में अंशुमाली शुक्ला को प्रभारी और दीपक मौर्य को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नर्मदापुरम संभाग में एस. सुजीत कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है। भोपाल संभाग में मधुर शर्मा प्रभारी और आयुष साहु सह-प्रभारी बनाए गए हैं। इंदौर संभाग में अंकित परमार को प्रभारी और दीपक बागवान को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार निमाड़ संभाग में भूपेंद्र राठौर प्रभारी और प्रियंका चौहान सह-प्रभारी तथा मंदसौर संभाग में संयम जैन प्रभारी और दिव्यांश सुराना को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुयश त्यागी ने उम्मीद जताई है कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। देखें पूरी लिस्ट…

