HPV vaccination : डिंडौरी में HPV वैक्सीन अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, 14–15 वर्ष की किशोरियों को लगेगा टीका…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

 

किशोरियों के HPV टीकाकरण अभियान की कमान दिव्यांशु चौधरी को

 

डिंडौरी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के आदेशानुसार जिले में HPV वैक्सीन अभियान 2026 को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यह अभियान जिले की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं को टीकाकरण से आच्छादित करने के उद्देश्य से चलाया जाएगा।

 

जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के भोपाल से जारी पत्र के आधार पर जिले में अभियान का लक्ष्य 100 प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है। इसके लिए दिव्यांशु चौधरी (भा.प्र.से.), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी को नोडल अधिकारी और मनोज कुमार पाण्डे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डिंडौरी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह टीकाकरण अभियान उन किशोरी बालिकाओं के लिए है जिन्होंने 14वां जन्मदिन पूरा कर लिया है लेकिन 15वां जन्मदिन अभी नहीं मनाया है। अभियान के माध्यम से सभी पात्र किशोरियों को टीका लगाकर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान को गंभीरता से लेते हुए जिले में पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *