Dindori Breaking News : सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक भड़की आग, कुछ ही मिनटों में जलकर हुई राख…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

— देखते ही देखते आग का गोला बनी कार, ग्रामीणों में हड़कंप

 

डिंडौरी। जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत भाखा गांव के पास बुधवार दोपहर एक कार में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12:30 बजे सड़क किनारे खड़ी एक कार में अज्ञात कारणों के चलते अचानक धुआं उठने लगा। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

सूचना मिलते ही अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी के चलते आग लगी हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस वाहन मालिक से संपर्क कर मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

(खबर अपडेट जारी है… अधिकृत जानकारी मिलते ही समाचार को अपडेट किया जाएगा।)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *