Dindori Accident News : रफ्तार का तांडव! खड़ी कार से भिड़ी  बाईक ने कार के उड़े परखच्चे, बाइक हुई चकनाचूर, चालक की हालत नाजुक…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

कोतवाली थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, पुरानी डिंडौरी में खड़ी कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक गंभीर

 

डिंडौरी। जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना अंतर्गत पुरानी डिंडौरी क्षेत्र में गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुरानी डिंडौरी स्थित सब्जी मंडी के पास के सामने सड़क किनारे खड़ी कार को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

 

मिली जानकारी के अनुसार जमुनिया निवासी सुरेश दास पिता रामादास गोयल उम्र 32 वर्ष बाइक चला रहे थे। उनके साथ गंगा सिंह पट्टा सवार थे। अचानक अनियंत्रित हुई बाइक सीधे खड़ी कार से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

हादसे में बाइक चालक रामदास गोयल के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे सवार गंगा सिंह पट्टा को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि डिंडौरी जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। मुख्य मार्गों के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही से हादसों का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सख्ती बरतने की मांग उठने लगी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *