भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ने प्रदेश के सभी सांदीपनि विद्यालयों में माध्यमिक कक्षाओं के लिए संचालित कम्प्यूटर शिक्षा की वार्षिक परीक्षा आयोजित करने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में अपर संचालक रविन्द्र कुमार सिंह द्वारा 26 फरवरी 2026 को आदेश जारी किया गया है।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश में संचालित सांदीपनि विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक कम्प्यूटर शिक्षा पढ़ाई जा रही है। वर्तमान में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं 28 फरवरी 2026 तक संपन्न हो रही हैं। इसके पश्चात कम्प्यूटर शिक्षा की वार्षिक परीक्षा मार्च के प्रथम सप्ताह में 02 मार्च 2026 से 07 मार्च 2026 के मध्य आयोजित की जाएगी।
निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा के प्रश्न-पत्र सह-उत्तर पुस्तिका विमर्श पोर्टल पर सांदीपनि डैशबोर्ड पर उपलब्ध करा दी गई है। संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को परीक्षा आयोजन सुनिश्चित करने के साथ-साथ मूल्यांकन उपरांत अंक तालिका निर्धारित ईमेल पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
यह आदेश सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण समस्त संभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचनार्थ एवं पालनार्थ प्रेषित किया गया है। प्रदेश के सभी सांदीपनि विद्यालयों में निर्धारित तिथियों के अनुसार परीक्षा आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

सोर्स:— लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश।
