Gond Painting Workshop : विदेशी मेहमान ने लगाया “हरि बोल”… गोंड कला देखकर रह गए हैरान….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत पाटनगढ़ स्थित कला भवन में आदिवासी गोंड चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। जहां कार्यक्रम में जनपद पंचायत करंजिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षय डिगरसे, भाजपा मंडल अध्यक्ष वर्षा कुशराम और इटली से आए चित्रकार स्टीफेनो रोसेटी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला में राष्ट्रपति भवन में सम्मानित कलाकारों द्वारा प्रतिभागियों को पारंपरिक गोंड चित्रकला का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देने वाले प्रमुख कलाकारों में अमित कुमार परस्ते, मिथलेश श्याम, रोशनी श्याम, जमुना कुशराम, अंकित श्याम एवं दीपा श्याम शामिल हैं। इटली से आए कलाकार रोसेटी ने गोंड कला की विशिष्टता को निकट से देखा और उसकी सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने “हरि बोल” के उद्घोष के साथ सभी उपस्थितजनों का अभिवादन किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षय डिगरसे ने अंग्रेजी और हिंदी के बीच संवाद स्थापित करते हुए अनुवादक की भूमिका निभाई। उन्होंने रोसेटी को गोंड चित्रकला एवं बैगा गुदना कला की विशेषताओं की जानकारी दी तथा बैगाचक क्षेत्र का भ्रमण कर बैगा संस्कृति को समझने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यशाला जिले में आदिवासी कला एवं संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

सोर्स:—जनसम्पर्क विभाग डिंडौरी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *