Dindori News : समस्याओं पर मंथन, अतिरिक्त CEO ने तय की 7 दिन की समय-सीमा….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिला पंचायत सभाकक्ष में परामर्श दात्री समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज जैन ने की। इस दौरान जिला पंचायत की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा विभागीय कार्यों से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों द्वारा कार्यप्रणाली में सुधार और लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण को लेकर महत्वपूर्ण बिंदु रखे गए।

अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैठक में प्राप्त सुझावों और समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यों में गति आए और जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें। बैठक के अंत में समय-सीमा तय करते हुए अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने की हिदायत दी गई।

सोर्स:—जनसंपर्क विभाग डिंडौरी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *