डिंडौरी। जिले में खेलो एमपी यूथ गेम्स की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक के सहयोग से उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले के सातों विकासखंडों से आए खिलाड़ियों ने अनुशासन जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 21 विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया उद्घाटन समारोह में कलेक्टर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और कबड्डी बालिका खिलाड़ियों का सम्मान किया उद्घाटन के बाद सभी खेल सुचारू रूप से संपन्न हुए। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल कबड्डी खो-खो पिट्टू फुटबॉल एथलेटिक्स क्रिकेट रस्साकस्सी शतरंज बैडमिंटन सहित कई खेलों का सफल आयोजन हुआ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेता टीमों का चयन आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया।
टीम इवेंट के परिणाम पिट्टू बालक में समनापुर विजेता डिंडौरी उपविजेता पिट्टू बालिका में समनापुर विजेता बजाग उपविजेता फुटबॉल बालक में समनापुर विजेता डिंडौरी उपविजेता खो-खो बालक में समनापुर विजेता डिंडौरी उपविजेता खो-खो बालिका में बजाग विजेता डिंडौरी उपविजेता वॉलीबॉल बालक में मेंहदवानी विजेता अमरपुर उपविजेता कबड्डी बालक में डिंडौरी विजेता समनापुर उपविजेता कबड्डी बालिका में डिंडौरी और बजाग विजेता अमरपुर उपविजेता।
एथलेटिक्स एवं व्यक्तिगत स्पर्धाओं के प्रमुख विजेता 100 मीटर दौड़ बालक प्रथम हरीश कुमार धुर्वे, द्वितीय मनीष आर्मो, बालिका प्रथम डोली बरमैया ,द्वितीय कनकलता धुर्वे, 200 मीटर दौड़ बालक प्रथम पारस सोनवानी, द्वितीय मुलेश मरकाम ,बालिका प्रथम दिव्या मरावी ,द्वितीय अपूर्वा मरकाम ,400 मीटर दौड़ बालक प्रथम गुलशन कुमार ,द्वितीय हरीश कुमार उइके, बालिका प्रथम राजनन्दनी परस्ते ,द्वितीय डोली बरमैया 800 मीटर दौड़ बालक प्रथम अभिषेक पट्टा, द्वितीय कमलेश आर्मो ,बालिका प्रथम अम्बिका मार्को, द्वितीय रश्मि कुलेश, 1500 मीटर दौड़ बालक प्रथम आशीष कुमार मरावी, द्वितीय शिवम धुर्वे, 3000 मीटर दौड़ बालक प्रथम रितेश ब्यौहार ,द्वितीय सचिन नंदा ,बालिका प्रथम कमलेश्वरी, द्वितीय सृष्टि कहार लांगजम्प बालक प्रथम पंकज चंद्रवंशी द्वितीय मनीष आर्मो बालिका प्रथम डोली बरमैया द्वितीय थानमती धुर्वे हाईजम्प बालक प्रथम अराध्य त्रामकार द्वितीय यश मिश्रा बालिका प्रथम खुशबू नेताम द्वितीय कौशिकी मिश्रा शाॅटपुट बालक प्रथम विवेक साहू द्वितीय नीरज पट्टा बालिका प्रथम महावती धुर्वे द्वितीय भारती धुर्वे डिस्कस बालक प्रथम गोविन्द परस्ते द्वितीय राजकुमार धुर्वे बालिका प्रथम खुशबू नेताम द्वितीय ज्योति धुर्वे शतरंज बालक प्रथम शिवम भवेदी द्वितीय विजय यादव बालिका प्रथम प्रांजल त्रिपाठी बैडमिंटन बालक प्रथम लक्ष्य पेकरा द्वितीय शौर्य द्विवेदी बालिका प्रथम अंजली कन्नौजिया द्वितीय रोशनी कुशराम
प्रतियोगिता ने जिले में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित किया और युवाओं में आत्मविश्वास अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा दिया समापन समारोह में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने विजेताओं और टीमों को बधाई दी और आगामी संभाग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शुभकामनाएं दी।




