भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति देने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 31 दिसंबर 2025 को मंत्रालय, वल्लभ-भवन भोपाल से जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार विभागीय चयन समिति की बैठक में उपयुक्त पाए गए अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान से वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान (पे मैट्रिक्स लेवल-15) में पदोन्नति प्रदान की गई है, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावशील होगी।
पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों में महिप किशोर तेजस्वी, उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन; लक्ष्मी गामड, अपर नियंत्रक, शासकीय मुद्रणालय भोपाल; प्रवीण फुलपगारे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दमोह; भुरला सिंह सोलकी, अपर कलेक्टर, शाजापुर तथा महेन्द्र सिंह कवचे, अपर कलेक्टर, दतिया शामिल हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अधिकारी के विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही, विभागीय जांच या आपराधिक प्रकरण लंबित पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारी के लिए पदोन्नति आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा। पदोन्नति आदेश प्राप्त होने के एक माह के भीतर अधिकारियों को वित्त विभाग के नियमानुसार विकल्प प्रस्तुत करना होगा।
