Dindori News : नया साल 2026 छात्रों के नाम! डिंडौरी जिले में बस-टैक्सी किराए में 50% छूट, आईडी दिखाते ही मिलेगा लाभ….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों को आवागमन में राहत देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की है। नए वर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विद्यालय एवं घर के बीच यात्रा के लिए बस और टैक्सी किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

निर्णय के अनुसार छात्र-छात्राएं जिस बस या टैक्सी से यात्रा करेंगे, उस वाहन के कंडक्टर को विद्यालय का वैध परिचय पत्र (आईडी कार्ड) दिखाने पर उनसे आधा किराया ही लिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को नियमित आवागमन में आर्थिक सहायता मिलेगी।

कलेक्टर भदौरिया ने इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले में संचालित समस्त बस एवं टैक्सी सेवाओं—डिंडौरी से मंडला, डिंडौरी से जबलपुर, डिंडौरी-अमरकंटक सहित जिले की सभी सड़कों पर चलने वाले वाहनों के मालिकों और कंडक्टरों को इस संबंध में लिखित सूचना जारी की जाए, ताकि विद्यार्थियों को बिना किसी बाधा के इस सुविधा का लाभ मिल सके। इस निर्णय से जिले के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में नियमित आर्थिक राहत मिलेगी, वहीं शिक्षा के प्रति उनकी निरंतरता, सहभागिता और उपस्थिति में भी सकारात्मक वृद्धि होने की उम्मीद है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *