Mp News : सेनेटरी पैड के लिए बालिकाओं को ₹300, पोर्टल अपडेट के निर्देश…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जेंडर इक्विटी योजना में प्रदेश की शासकीय हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्ययनरत बालिकाओं को सेनेटरी पैड क्रय हेतु प्रतिवर्ष ₹300 की राशि DBT के माध्यम से दी जा रही है। यह राशि शिक्षा पोर्टल के जरिए सीधे बालिकाओं के बैंक खातों में जारी की जा चुकी है।

लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि शिक्षा पोर्टल 3.0 पर कक्षा 7वीं से 12वीं तक पंजीकृत बालिकाओं के डाटा की अद्यतन जांच की जाए। जिन बालिकाओं के खातों में राशि अब तक नहीं पहुंची है, उनके प्रकरणों का निराकरण कर आवश्यक सुधार किया जाए।

अपर परियोजना संचालक, समग्र शिक्षा मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार यह कार्य 10 जनवरी 2026 तक पूर्ण करना अनिवार्य होगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी एवं सह जिला परियोजना समन्वयक जिम्मेदार होंगे। योजना का उद्देश्य किशोर बालिकाओं की स्वच्छता संबंधी जरूरतों को पूरा कर उनकी शिक्षा में निरंतरता सुनिश्चित करना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *