Dindori News : भोपाल जनसुनवाई में डिंडौरी की रखी समस्या, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिए त्वरित निर्देश…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान डिंडौरी जिले से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जनसमस्या को खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष रखा गया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम की उपस्थिति में मंत्री राजपूत का शाल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

जनसुनवाई के दौरान डिंडौरी जिले के ग्राम छांटा से हटाए गए धान खरीदी केंद्र को पुनः ग्राम छांटा में स्थापित किए जाने की मांग को लेकर माननीय मंत्री को लिखित पत्र सौंपा गया। पत्र में उल्लेख किया गया कि धान खरीदी केंद्र हटने से क्षेत्र के किसानों को धान विक्रय में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तत्काल खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी, डिंडौरी से दूरभाष पर चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली तथा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री की त्वरित पहल से डिंडौरी जिले के किसानों में आशा जगी है कि जल्द ही ग्राम छांटा में धान खरीदी केंद्र पुनः स्थापित कर किसानों को राहत प्रदान की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *