डिंडौरी। जिले में अवैध खनन और रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में आज 18 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1.30 बजे गोरखपुर क्षेत्र में सिवनी नदी से अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया।
जांच के दौरान दोनों ट्रैक्टरों पर कोई पंजीयन नंबर अंकित नहीं पाया गया। पूछताछ में ट्रैक्टर मालिकों के नाम चंदन साहू एवं राजेश्वरी मार्को, निवासी गोरखपुर बताए गए, जबकि वाहनों को चलाने वाले चालक रामेश्वर एवं राजू, निवासी मूसामुंडी पाए गए।
अवैध रेत परिवहन की पुष्टि होने पर दोनों ट्रैक्टरों को मौके पर ही जप्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा पुलिस थाना गाडासरई में खड़ा कराया गया है। यह संयुक्त कार्रवाई नायब तहसीलदार करंजिया संजय मरकाम (रा.नि.) एवं पटवारी प्रतीक शर्मा द्वारा की गई।




