Dindori News : शहपुरा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा जिले के 21 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न, 5739 पंजीकृत…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिले के शहपुरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा जिलेभर में बनाए गए 21 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 5739 बच्चों ने पंजीयन कराया था। परीक्षा के दौरान प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। परीक्षा के समय जिला शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय शहपुरा के प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह ने शहपुरा के नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल एवं मेंहदवानी स्थित परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य दीदी सोनी के साथ स्कूल परिसर एवं परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जहां सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं।

प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 5739 बच्चे पंजीकृत थे, जिनमें से 2675 छात्राएं एवं 2629 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में कुल 435 बच्चे अनुपस्थित रहे, जिनमें 226 छात्र और 209 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर डिंडौरी के निर्देश पर सभी 21 परीक्षा केंद्रों के लिए उड़न दस्ता गठित किया गया था। उड़न दस्तों की सतत निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक पूर्ण कराई गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *