Dindori News : किसलपुरी–रामपुरी रोड बदहाल ! ग्रामीण बोले—मिट्टी से मरम्मत क्यों..? डामर डालो, खानापूर्ति करो बंद….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिले अमरपुर के विकासखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत ग्राम किसलपुरी से रामपुरी होते हुए शाहपुर मार्ग वर्तमान समय में अपनी बदहाल स्थिति के कारण सुर्खियों में है। किसलपुरी से रामपुरी तक सड़क की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाली स्कूली छात्राएँ और ग्रामीण गंभीर जोखिम के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं। सड़क पर गड्ढों और धंसानों के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।

ग्रामीणों ने बताया कि पाँच वर्ष पूरे होने के बाद पहली बार इस सड़क की मरम्मत शुरू की गई, वह भी गुणवत्ता से परे। सड़क के डामर हिस्से में मरम्मत के नाम पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मुरूम और मिट्टी डालकर लीपा-पोती की जा रही थी, जिसे ग्रामीणों ने “खानापूर्ति” करार दिया। ग्राम पंचायत रामपुरी के सरपंच ने भी मिट्टी डालकर मरम्मत करने का विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद विभाग ने कार्य को रोक दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर सिर्फ अस्थायी नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण किया जाना आवश्यक है। उनका स्पष्ट आग्रह है कि किसलपुरी से रामपुरी तक पूरी सड़क को डामर-गिट्टी से मजबूत तरीके से बनाया जाए, ताकि स्कूली छात्र-छात्राओं सहित सभी ग्रामीणों का आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके। वहीं अब ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से टिकाऊ मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग है। लीपा-पोती जैसी कार्रवाई दोबारा नहीं की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *