Dindori News : खनन टीम की दबिश में खुली कई खामियाँ: स्टोन व गिट्टी के भंडारण का सही रिकॉर्ड नहीं, आगे की जांच शुरू…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। कलेक्टर भदौरिया के निर्देश पर और एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन के मार्गदर्शन में खनन गतिविधियों की निगरानी को लेकर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम ने उत्तम साहू के स्टोन क्रेशर एवं भंडारण स्थल की जांच कर कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया।

जांच में सहायक खनन अधिकारी डिंडौरी, मंचित्रकार उज्ज्वल पाटले और सर्वेयर की संयुक्त टीम शामिल रही। निरीक्षण के दौरान टीम ने बिल बुक और ई-टीपी (इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट परमिट) का मिलान किया, जिसमें स्पष्ट अंतर पाया गया। इस विसंगति को गंभीर अनियमितता माना गया।

इसी के साथ टीम द्वारा स्थल का भौतिक निरीक्षण भी किया गया, जिसमें पाया गया कि स्टोन क्रेशर परिसर में प्लांटेशन नहीं किया गया था। इसके अलावा पत्थर के भंडारण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं मिले, जिससे रिकॉर्ड संधारण में भारी लापरवाही उजागर हुई। अधिकारियों ने मौके पर ही स्टोन एवं गिट्टी की मात्रा का मापन कर पंचनामा तैयार किया। साथ ही ऑनलाइन दस्तावेजों के सत्यापन हेतु संबंधित रिकॉर्ड जप्त कर आगे की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *