Mp Crime News : नकबजनी की वारदातों का खुलासा, पति-पत्नी गैंग गिरफ्तार….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

— 23.50 लाख का मशरूका बरामद, दंपत्ति ने घर और बैंक में चोरी का किया था प्रयास

मध्यप्रदेश के इंदौर में थाना लसूडिया पुलिस ने नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर चोरी के बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दंपत्ति ने अनुराग नगर और स्कीम नंबर-94 सर्विस रोड स्थित एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की थी। इसके अलावा दोनों ने आईसीआईसीआई बैंक में भी चोरी का प्रयास किया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है। इनमें 19 लाख रुपये नकद, लगभग 1.50 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन, एक चाकू, तथा चोरी की गई डस्टर कार शामिल है। कुल 23 लाख 50 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दंपत्ति लंबे समय से क्षेत्र में वारदातें कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए दोनों से अन्य मामलों को लेकर भी पूछताछ जारी है। लसूडिया पुलिस ने इस कार्रवाई को टीम की बड़ी सफलता बताया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *