Mp News : शहीद आशीष शर्मा के परिवार को 1 करोड़ की सहायता, नाम पर बनेगा पार्क व स्टेडियम : छोटे भाई को SI पद…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद आशीष शर्मा के परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए बड़े निर्णयों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगी और उनके परिवार को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेगी।

सरकार ने शहीद आशीष शर्मा के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। साथ ही उनकी स्मृति को स्थायी रूप देने के लिए शहीद आशीष शर्मा के नाम पर एक पार्क और एक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ उनके साहस और देशभक्ति से प्रेरित होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद के छोटे भाई के लिए भी विशेष व्यवस्था करते हुए उन्हें सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। सरकार के इन निर्णयों से प्रदेशभर में शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इन निर्णयों का स्वागत किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *