मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नकेल कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चैनपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही गांजा की खेती का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में खेतों से 190 गांजे के पौधे और 397 किलो गांजा बरामद किया गया है। जब्त किए गए गांजे की बाजार कीमत लगभग ₹20 लाख आंकी गई है।
खरगोन पुलिस ने बताया कि कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत की गई है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है ताकि ऐसे अपराधों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी स्तर पर मादक पदार्थों की खेती या तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।





