Dindori breking news : डिंडौरी में अवैध शराब पकड़ने के बाद “क्रेडिट की जंग” — ग्रामीणों ने पकड़ी खेप, क्या बजाग़ पुलिस ले रही है क्रेडिट…

Rathore Ramshay Mardan
5 Min Read

डिंडौरी। जिले में अवैध शराब का कारोबार किसी खुला राज़ से कम नहीं रह गया है। चाहे आम जनता आवाज़ उठाए, आंदोलन करे या मीडिया बार-बार खबरें प्रकाशित करे, लेकिन अवैध शराब का जाल प्रशासन की नाक के नीचे बेखौफ फैलता जा रहा है। जिले के कई इलाकों में शराब माफिया खुलेआम शराब की खेप लेकर घूमते हैं, और हैरानी की बात यह है कि विभाग की कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। वहीं जनता का कहना  हैं कि प्रशासन चाहे तो एक दिन में इस अवैध धंधे को खत्म कर सकता है, लेकिन “चाह” की कमी कहे संरक्षण साफ दिखा जा सकता है।

बता दें कि बजाग थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया डोगरी में एक बार फिर इसका बड़ा उदाहरण देखने को मिला। ग्रामीणों और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) के युवा कार्यकर्ताओं ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप पकड़कर पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि करीब 15 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसे ग्रामीणों ने खुद रोका और थाने को सौंपा। सूचना मिलते ही बजाग पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन सहित अवैध शराब को ज़ब्त कर जांच शुरू की। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्रवाई पुलिस के दबाव में नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की सतर्कता से संभव हुई।

— क्रेडिट लेने की होड़ तेज

मजे की बात यह कि बजाग पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में यह पूरा मामला इस तरह पेश किया गया मानो कार्रवाई का पूरा श्रेय पुलिस को ही जाता है। जबकि स्थानीय लोग और GGP के कार्यकर्ता दावा कर रहे हैं कि उन्होंने खुद यह खेप पकड़ी थी।

अब सवाल यह उठता है कि जब जनता खुद अवैध शराब पकड़ रही है, तो विभाग की जिम्मेदारी कहां है? आखिर डिंडौरी में अवैध शराब की जड़ें इतनी गहरी कैसे हो गईं कि विरोध और खबरों के बावजूद भी यह कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।

खैर… सवाल अब भी वही है — क्या डिंडौरी में अवैध शराब कभी रुकेगी, या फिर यह भी “सिस्टम” का हिस्सा बन चुकी है?

—बजाग पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट 

*//प्रेस-नोट//*

डिंडोरी दिनांक 28/10/2025

पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिंडोरी

*🚨 पुलिस की सटीक कार्रवाई!*

*बजाग पुलिस ने पकड़ी 115 लीटर अवैध शराब, वाहन सहित ज़ब्त 🚔*

डिण्डौरी पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह के निर्देशन पर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को पूर्व में ही सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी के पालन में जिले भर में निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को थाना बजाग पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ.अमित वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री विवेक कुमार गौतम के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया।

 प्रातः करीब 07:00 बजे मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर थाना बजाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन का पर्दाफाश किया।

📍 स्थान: ग्राम पड़रियाडोंगरी, चील घर के पास

🚗 वाहन: सफेद रंग की ब्लोरो (एमपी 09 बीसी 9063)

तलाशी के दौरान वाहन में देशी एवं अंग्रेजी मदिरा की बड़ी खेप बरामद की गई —

देशी मदिरा प्लेन – 9 पेटी

जीनियस रम – 1 पेटी

जीनियस व्हिस्की – 1 पेटी

एम.डी. रम – आधा पेटी

पावर केन बीयर – 6 नग

सिग्नेचर – 6 पाव

ओल्ड मॉन्क – 2 पाव

मेजिक मूवमेंट – 4 पाव

💧 कुल मात्रा: लगभग 115.68 लीटर शराब

💰 कुल कीमत: लगभग ₹46,020/-

🚙 जब्त वाहन की अनुमानित कीमत: ₹3,00,000/-

वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

इस कार्रवाई में सउनि कृष्णपाल सिंह पन्द्रो, प्र.आर. शिवा पटेल, प्र.आर. गोविंद मार्को, प्र.आर. लालबहादुर परस्ते, चा.आर. आकाश अहिरवार एवं म.आर. शशि मरावी की सराहनीय भूमिका रही।

👮‍♂️ थाना बजाग पुलिस द्वारा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सतत कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *