Dindori News : नर्मदा नदी पर राघोपुर हाइडल प्रोजेक्ट और खरमेर नदी पर सिंचाई योजना लागू…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के गरीब एवं आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी, जो अब तक पथरीली भूमि, घने जंगलों और असिंचित क्षेत्रों के कारण विकास से वंचित रहा था, आज तीव्र गति से विकास की राह पर अग्रसर है। जिले के लगभग 40 प्रतिशत लोगों का अन्य राज्यों में पलायन अब रुकने की दिशा में है। यह संभव हुआ है जिले को आवागमन, सिंचाई और स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में की गई ऐतिहासिक पहल से।

जिले को राष्ट्रीय राज्यमार्ग से जोड़कर आवागमन की सुविधा को मजबूत किया गया है, जिससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए रास्ते खुले हैं।  वहीं नर्मदा नदी पर राघोपुर हाइडल प्रोजेक्ट और खरमेर नदी पर सिंचाई योजना लागू की गई है, जिससे हजारों किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।

कृषि के क्षेत्र में डिंडौरी को “धन-धान्य योजना” से जोड़ना जिले के किसानों के लिए बड़ा वरदान साबित होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी जिले को एक नई सौगात मिली है। 100 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय का विस्तार कर 200 बिस्तरीय अस्पताल की स्थापना की गई है, जिससे ग्रामीण अंचलों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

इन विकास कार्यों से डिंडौरी जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, किसानों की आमदनी में सुधार होगा और पलायन पर प्रभावी रोक लगेगी। जिला डिंडौरी की जनता की ओर से इस ऐतिहासिक विकास कार्यों के लिए शासन एवं प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *