मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में शासकीय शिक्षक संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली के अवसर पर जहाँ पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन दीपावली से पहले ही जारी कर खुशियाँ बाँट दी हैं, वहीं मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी है।

संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने बताया कि मध्यप्रदेश में इस बार दीपावली से पहले वेतन जारी न होने से शिक्षकों और कर्मचारियों की त्यौहार की उमंग फीकी पड़ गई है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब दीपावली के पहले वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्ग ने राज्य सरकार से मांग की है कि भविष्य में त्योहारों के अवसर पर कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी किया जाए, ताकि वे अपने परिवार के साथ खुशीपूर्वक त्यौहार मना सकें।





