Dindori Crime News : सेलेरियो कार में भरी थी शराब — शहपुरा पुलिस ने दबोचे दो तस्कर, 88 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। शहपुरा थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 67 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त किया है। थाना प्रभारी अनुराग जामदार के निर्देशन में गठित टीम — एएसआई राकेश यादव, प्रधान आरक्षक कमलेश मरावी और आरक्षक अजय यादव ने मुखबिर की सूचना पर मारुति सुजुकी सेलेरियो कार (क्रमांक MP-20 CM-2386) को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान कार से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्गेश असाटी पिता तामेश्वर असाटी (31 वर्ष), निवासी मानिकपुर और छोटू कुंजाम पिता जगत सिंह कुंजाम (32 वर्ष), निवासी आमाखोह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिना वैध लाइसेंस के शराब का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने शराब व वाहन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *