Dindori News : अतिथि शिक्षकों का मानदेय चार माह से लंबित — दीपावली से पहले भुगतान की मांग, संगठन ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने जिले के अतिथि शिक्षकों को दीपावली पर्व के पूर्व मानदेय भुगतान किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिले के अतिथि शिक्षक 9 जुलाई से अल्प वेतन में सेवाएँ दे रहे हैं, लेकिन अब तक चार माह बीत जाने के बाद भी उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे शिक्षकों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

संगठन अध्यक्ष गर्ग ने कहा कि अतिथि शिक्षक सीमित पारिश्रमिक पर कार्य कर रहे हैं और लंबे समय से भुगतान न होने के कारण त्यौहार के समय उनके समक्ष आर्थिक कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। इसलिए प्रशासन से अनुरोध है कि दीपावली त्यौहार से पूर्व सभी अतिथि शिक्षकों को मानदेय का भुगतान किया जाए।

जिला अध्यक्ष ने इस संबंध में एक प्रतिलिपि पत्र जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त जाटव को भी भेजी है, जिसमें अतिथि शिक्षकों के लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई है। शिक्षक संगठन ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन संवेदनशीलता दिखाते हुए दीपावली से पहले मानदेय भुगतान की व्यवस्था करेगा, ताकि अतिथि शिक्षक भी त्योहार हर्षोल्लास से मना सकें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *