MP UPDATE : मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती 2025: सूबेदार/उप निरीक्षक के 500 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन) ने पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग के अंतर्गत सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग में सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया है। इस भर्ती में कुल 500 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 27 अक्टूबर 2025 से 10 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 09 जनवरी 2026 से प्रदेश के संभावित 12 शहरों में किया जाएगा। इनमें शामिल हैं: भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी, उज्जैन और अनूपपुर। परीक्षा की नियमपुस्तिका दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर नियमों के अनुसार आवेदन पत्र भर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *