डिंडौरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव अवसर पर चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 27 सितम्बर 2025 को एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में छात्रों ने न केवल साफ-सफाई की, बल्कि स्वच्छता प्रदर्शनी भी लगाई। बच्चों ने रंग-बिरंगी पेंटिंग बनाकर और प्रेरणादायी स्लोगन लिखकर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, समस्त स्टाफ और शाला प्रमुख राम कुमार गर्ग भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

