MP NEWS : दिव्यांग विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा अभियान में 3.90 करोड़ की राशि जारी, मुख्य धारा से जुड़ने का मिलेगा अवसर…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी पहल की है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत समाजसेवी योजना से 3 करोड़ 90 लाख रुपये की भत्ता राशि जारी की गई है। यह राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। भत्ते की राशि में दिव्यांग विद्यार्थियों को परिवहन, मार्ग रक्षण, वाचक और ब्रेल स्टेशनरी का लाभ मिलेगा। साथ ही दिव्यांग बालिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप 2000 रुपये गर्ल्स स्टायपेंड भी दिया गया है।

भत्ता केवल उन्हीं विद्यार्थियों को जारी किया जाता है, जिनकी न्यूनतम दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है और जिन्होंने मेडिकल बोर्ड से प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। प्रावधान के अनुसार परिवहन एवं मार्ग रक्षण भत्ता 3000 रुपये, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को वाचक भत्ता 2500 रुपये, ब्रेल स्टेशनरी के लिए 2000 रुपये तथा दिव्यांग बालिकाओं को 2000 रुपये प्रतिवर्ष की दर से दिया जा रहा है।

वर्ष 2025 में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 7,983 विद्यार्थियों को शिक्षा पोर्टल 2.0 के माध्यम से सिंगल क्लिक द्वारा यह राशि दी गई है। इसके अलावा करीब 2000 विद्यार्थियों को भी सुविधा भत्ता जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत प्रदान करना, उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर मुख्य धारा से जोड़ना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *