DINDORI NEWS : अब खुले आसमान के नीचे नहीं, सुरक्षित छत तले रहेंगी असहाय महिलाएँ…..

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी में कलेक्टर नेहा मारव्या ने शहर में मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं असमर्थ महिलाओं की स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए संबंधित विभागों को उनके संरक्षण और पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खुले में असुरक्षित स्थिति में घूम रही महिलाएँ किसी भी अप्रिय घटना का शिकार हो सकती हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा और देखभाल प्राथमिकता होनी चाहिए।

निर्देशों के पालन में महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने जरूरतमंद महिलाओं को कपड़े और खाद्य सामग्री वितरित की। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर परिषद और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित करते हुए पुनर्वास कार्यों को अंजाम दें।

उन्होंने अधिकारियों को तत्काल निर्णय लेकर सुरक्षित आवास, उपचार और समुचित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी मिलेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *