भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग के अंतर्गत सूबेदार (अनुसचिवीय), शीघ्रलेखक एवं सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) के कुल 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसकी आधिकारिक सूचना 20 सितम्बर 2025 को जारी की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाईन आवेदन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद लिखित परीक्षा 10 दिसम्बर 2025 से प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की जाएगी।

मंडल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार परीक्षा संबंधी नियम पुस्तिका 19 सितम्बर 2025 को www.esb.mp.gov.in पर प्रदर्शित कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अपना आवेदन कर सकेंगे।

