Breaking News : डिंडौरी में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दोनों युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रयपुरा के पास मंडला रोड पर शनिवार शाम लगभग 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मुड़की निवासी हेमंत पुशाम उम्र 24 कबड्डी खेलने भैंसवाही गया था और लौटते समय उसकी बाइक की टक्कर डिंडौरी से लौट रहे ओमप्रकाश, निवासी कापा थाना मेहंदवानी  से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा घातक साबित हुआ। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *