Dindori news: नादान मासूमियत को मिली सच्ची राह, डिंडौरी में बच्चों ने सीखी एचआईवी/एड्स से बचाव की सीख….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के समनापुर विकासखंड स्थित सरई हायर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण समिति के सफल क्रियान्वयन के लिए एचआईवी/एड्स सघन जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान डीटीओ डॉ. मनोज उरैती और बीएमओ सीएचसी डॉ. पी.एस. कुशराम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

अभियान के दौरान काउंसलर बबीता मरावी ने करीब 160 छात्र-छात्राओं को एचआईवी/एड्स से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके मुख्य चार कारण होते हैं और सरल उपाय अपनाकर इससे बचाव संभव है। बच्चों को यह भी समझाया गया कि एचआईवी साथ खाना खाने, मच्छर के काटने या सामान्य छूने से नहीं फैलता। भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया।

सत्र में यौन जनित रोगों जैसे हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और सिफिलिस के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही टोल फ्री नंबर 1097 की जानकारी साझा की गई, जिस पर 24 घंटे सवालों का समाधान उपलब्ध है। अभियान में बच्चों को प्रश्नोत्तर के माध्यम से संवाद कर सही जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका गरिमा मैडम भी मौजूद रहीं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *