Mission KarmYogi : स्कूल शिक्षा विभाग ने मिशन कर्मयोगी में 2.30 लाख शिक्षकों का iGOT प्रशिक्षण पंजीकरण पूरा किया…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्यरत शिक्षकों की संख्या के आधार पर पंजीकरण कर मिशन कर्मयोगी में प्रदेश के 55 विभागों में 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 2.30 लाख शिक्षकों का iGOT पोर्टल पर प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण किया गया है।

मिशन कर्मयोगी योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों की कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण मुहिम शुरू की गई है। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देशव्यापी स्तर पर की गई है। पंजीकृत कर्मचारियों को प्रशिक्षण तीन प्रकार से दिया जाएगा, जिसमें 70 प्रतिशत डिजिटल माध्यम, 20 प्रतिशत समूह चर्चा (Group Discussion) और 10 प्रतिशत प्रत्यक्ष मोड के माध्यम से होगा।

‘कर्मयोगी iGOT पर सीखें सप्ताह’ का आयोजन 15 से 19 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान राज्य सरकार के प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को न्यूनतम दो प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए विभाग ने प्रत्येक जिले में जिला परियोजना समन्वयक और अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक को नोडल अधिकारी बनाया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *