MP Police Major Transfer : मध्यप्रदेश पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादला, 20 डीआईजी और आईपीएस अधिकारियों के नए पदस्थापन….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के कई अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। मंत्रालय, वल्लभ भवन से जारी आदेश के मुताबिक कुल 20 अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से स्थानांतरित कर नई पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार –

ललित शाक्यवार को उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया गया है।

मुकेश कुमार श्रीवास्तव को म.प्र. मानव अधिकार आयोग, भोपाल में डीआईजी पद पर भेजा गया है।

सुनील कुमार पाण्डे को डीआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।

ओमप्रकाश त्रिपाठी को डीआईजी, विसबल (मध्य क्षेत्र) भोपाल पदस्थ किया गया।

मनोज कुमार सिंह (2009) को विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन में डीआईजी पद सौंपा गया है।

मनोज कुमार श्रीवास्तव को डीआईजी, पीआरटीएस इंदौर पदस्थ किया गया।

मोनिका शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय), नगरीय पुलिस भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।

निमिष अग्रवाल को डीआईजी रतलाम रेंज में पदस्थ किया गया।

डी. कल्याण चक्रवर्ती और पंकज श्रीवास्तव दोनों को डीआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।

राजेश कुमार सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस इंदौर बनाया गया है।

हेमंत चौहान को डीआईजी, रीवा रेंज, रीवा पदस्थ किया गया है।

विजय कुमार खत्री को डीआईजी, छतरपुर रेंज भेजा गया।

विनीत कुमार जैन को डीआईजी, बालाघाट रेंज पदस्थ किया गया है।

मनोज कुमार सिंह (2010) को डीआईजी, इंदौर ग्रामीण रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

राकेश कुमार सिंह को डीआईजी, छिंदवाड़ा रेंज भेजा गया।

राजेश सिंह को डीआईजी, भोपाल ग्रामीण रेंज पदस्थ किया गया।

शशिन्द्र चौहान को डीआईजी, सागर रेंज बनाया गया।

मयंक अवस्थी को पुलिस अधीक्षक, धार नियुक्त किया गया।

राजीव कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, अशोकनगर पदस्थ किया गया है। बता दें कि यह आदेश राज्यपाल के नाम से गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *