Operation Muskaan Drive: केरल से सकुशल बरामद हुई डिंडौरी की तीन नाबालिक बालिकाएँ, परिवारों में खुशी की लहर…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी| पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा गुमशुदा नाबालिक बच्चों की तलाश हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत डिंडौरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोतवाली डिंडौरी की टीम ने केरल राज्य से तीन नाबालिक बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया।

पुलिस अधीक्षक डिंडौरी श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सतीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 219/25, 503/25 एवं 464/25 अंतर्गत धारा 137(2) बीएनएस में बालिकाओं के गुम होने की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने प्राप्त सूचना के आधार पर केरल राज्य के इडुक्की जिले के राजाकक्कड़ एवं उडुंबनचोला थाना क्षेत्र में सतत खोजबीन की। अथक प्रयासों के बाद तीनों नाबालिक बालिकाओं को दस्तयाब कर 4 सितम्बर 2025 को सकुशल डिंडौरी लाया गया और उनके परिजनों को सौंप दिया गया। अपनी बेटियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने डिंडौरी पुलिस के प्रति गहरा आभार जताया।

इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उप निरीक्षक बी.एल. बरकड़े, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन सिंह, आरक्षक अजय मरकाम, महिला आरक्षक चंद्रकांता, तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान एवं आरक्षक जगदीश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *