MP Police Transfer: मध्यप्रदेश में 10 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना, किसे कहां मिली जिम्मेदारी..? देखें पूरी लिस्ट.

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

MP पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 10 अधिकारियों की नई पदस्थापना, मंडला से बालाघाट तक बदले पद

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए नवीन आदेश जारी किया है। 9 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें मंडला, खंडवा, उज्जैन, नर्मदापुरम, इंदौर और भोपाल सहित विभिन्न स्थानों पर पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में प्रीतम सिंह बघेल को मंडला जिले में एसडीओपी निवास के पद से स्थानांतरित कर बालाघाट में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के अंतर्गत सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, मनोहर सिंह गवली को खंडवा जिले के एसडीओपी मूंदी पद से हटाकर नर्मदापुरम के अजाक रेंज में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बाबूलाल वर्मा, जो रेडियो मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें इसी मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह श्री राम शंकर सिलावट को एटीसी, पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस अधीक्षक के पद से पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

 महेंद्र रायपुरिया को 5वीं वाहिनी विसबल, मुरैना में सहायक सेनानी के पद से स्थानांतरित कर भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, ऋतुराज गुप्ता और सत्येन्द्र के. वर्मा को पुलिस मुख्यालय भोपाल के क्यूडी में उप पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

आदेश के अनुसार, विनोद कुमार दीक्षित को इंदौर नगरीय पुलिस में एसीपी कोतवाली के पद से उज्जैन में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके नए पद के साथ विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त से संबंधित जिम्मेदारी का उल्लेख भी आदेश में किया गया है तथा सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपे जाने की बात कही गई है।

सतीश के. चतुर्वेदी को मंडला जिले में उप पुलिस अधीक्षक के पद से पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, सागर जोन में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं, सुश्री विदुष्ट शर्मा को भोपाल नगरीय पुलिस में एसीपी जहांगीराबाद के पद से पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग द्वारा जारी यह आदेश 9 अक्टूबर 2026 को मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *