MP Police Transfer: राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो में बड़ा फेरबदल, 16 निरीक्षक-उप निरीक्षकों के तबादले! डिंडौरी को भी मिली अहम जिम्मेदारी…

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

 

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 3 सितंबर 2026 को दो अलग-अलग आदेश जारी कर अंगुल चिन्ह संवर्ग के अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं एवं अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं।

पहले आदेश में डिंडौरी जिले में पदस्थ उप निरीक्षक हेमेन्द्र राहांगडाले को उनकी वर्तमान पदस्थापना के साथ जिला टीकमगढ़ एवं जिला निवाड़ी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह प्रभार संबंधित अधिकारी के मातृत्व अवकाश की अवधि तक रहेगा।

 

वहीं मंडला जिले में पदस्थ उप निरीक्षक सौरभ घोघड़े को जिला डिंडौरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यानी डिंडौरी में अब घोघड़े अपनी वर्तमान जिम्मेदारी के साथ अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

— 16 अधिकारियों का स्थानांतरण

दूसरे आदेश में अंगुल चिन्ह संवर्ग के 16 निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। आदेश में अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना से दूसरी जिलाई इकाइयों में स्थानांतरण किया गया है।

इनमें जबलपुर से रीवा, ग्वालियर से शिवपुरी, मुरैना से इंदौर, शाजापुर से रतलाम, झाबुआ से शाजापुर/आगर-मालवा, अलीराजपुर से झाबुआ/अतिरिक्त प्रभार अलीराजपुर, भिंड से ग्वालियर, शिवपुरी से ग्वालियर, पन्ना से दतिया, दतिया से पन्ना और भोपाल से मुरैना सहित कई स्थानांतरण शामिल हैं।

आदेश के मुताबिक अंगुल चिन्ह ब्यूरो, भोपाल में पदस्थ निरीक्षक रुचि रघुवंशी को जिला भोपाल, देवास में पदस्थ निरीक्षक बीना दुबे को जिला भोपाल और इंदौर में पदस्थ निरीक्षक प्रणव अग्रवाल को जिला देवास भेजा गया है।

किन जिलों पर पड़ा असर?

इस फेरबदल का असर प्रदेश के कई पुलिस जिलों पर पड़ा है। आदेश में जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, मुरैना, इंदौर, शिवपुरी, शाजापुर, रतलाम, झाबुआ, आगर-मालवा, अलीराजपुर, भिंड, पन्ना, दतिया, भोपाल और देवास समेत कई इकाइयों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित अधिकारी अपना लंबित कार्य पूर्ण करने के बाद ही नवीन पदस्थापना के लिए रवाना होंगे। संबंधित अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने और स्थानांतरण के पालन की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

डिंडौरी को लेकर अहम बदला

 

इस आदेश का डिंडौरी के लिहाज से खास महत्व है। एक ओर हेमेन्द्र राहांगडाले को टीकमगढ़ और निवाड़ी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, वहीं सौरभ घोघड़े को डिंडौरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दोनों अधिकारियों की जिम्मेदारियां उनके वर्तमान पदस्थापन के साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में निर्धारित की गई हैं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *