Big Breaking : MP पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 1994 बैच के दो IPS अफसर बने Special DGP, 1 सितंबर से नई जिम्मेदारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 1994 बैच के दो वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति का आदेश जारी किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना के आधार पर विशेष पुलिस महानिदेशक (Special DGP) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार

आदेश के मुताबिक राजाबाबू सिंह, भापुसे (1994), जो वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल, भोपाल के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें पदोन्नति के बाद विशेष पुलिस महानिदेशक, रेल, भोपाल बनाया गया है।
इसी तरह डी.पी. गुप्ता, भापुसे (1994), वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैनुअल, आरजीडी एवं पुलिस सुधार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें पदोन्नति के बाद विशेष पुलिस महानिदेशक, सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैनुअल, आरजीडी एवं पुलिस सुधार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदनाम दिया गया है।

— 1 सितंबर से प्रभावी होगा आदेश

गृह विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति के बाद अधिकारी नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से संबंधित नियमों के तहत पद के समकक्ष घोषित सुविधाओं एवं जिम्मेदारियों के पात्र होंगे। यह आदेश 1 सितंबर 2026 से प्रभावशील होगा। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचनार्थ भेजी गई है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *