Big Breaking : छात्राओं से छेड़खानी व अभद्रता के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित, पुलिस में FIR दर्ज…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

 

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सुल्तानपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक कोमलचंद गुप्ता के खिलाफ छात्राओं से छेड़खानी एवं अभद्रता के आरोप सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर राखी सहाय के निर्देश पर शिक्षक के विरुद्ध जांच कराई गई। जांच के दौरान शिक्षक पर लगाए गए आरोप सही पाए जाने के बाद विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की।

 

निलंबन अवधि में सहायक शिक्षक कोमलचंद गुप्ता का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय, मानपुर नियत किया गया है। साथ ही नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

 

मामले में शिक्षा विभाग की ओर से थाना इंदवार में शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। छात्राओं से जुड़े इस संवेदनशील मामले में प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

प्रशासन की ओर से स्पष्ट संकेत दिया गया है कि छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या अनुचित व्यवहार को गंभीरता से लिया जाएगा और दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *